Video Of Day

Latest Post

राज्‍य के इन जिलों में कुछ घंटों में बदलेगा मौसम


रांची। आने वाले दो से तीन घंटों में राज्‍य के कई जिलों के मौसम में बदलाव आने के संकेत मिले हैं। मौसम विभाग ने तात्‍कालिक मौसम चेतावनी जारी कर यह बताया है। यहां एक-दो स्‍थानों पर मेघ गर्जन के साथ अचानक तेज हवा चलेगी। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। इसका असर धनबाद, बोकारो, जामताड़ा, देवघर, दुमका, हजारीबाग, रामगढ़, गोड्डा, पाकुड़़, साहेबगंज, रांची, चतरा, पलामू, लातेहार और गिरिडीह जिलों में पड़़े़गा। यहां के कई जगहों पर बारिश होने की संभावना भी है। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। पिछले कुछ सप्‍ताह से मौसम में अचानक बदलाव आने से जानमाल के नुकसान की खबर भी आई है।

No comments