Video Of Day

Latest Post

गला काट दो की हत्या, इलाके में दहशत


गिरिडीह। जिले के नक्सल प्रभावित पारसनाथ क्षेत्र में शुक्रवार को फिर दो लोगों की हत्‍या कर दी गई है। लाश के पास चेतावनी भरा पोस्‍टर भी छोड़ा गया है। इस घटना से आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक मधुबन और निमियांघाट की सीमावर्ती क्षेत्र में दो लोगों की गला काट कर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मधुबन थाना क्षेत्र के डोक्वाटांड निवासी किशुन राय और उसकी पत्नी के रूप में की गई।

घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। कई इसे नक्सली घटना बता रहे हैं। कुछ इसे आपसी रंजिश से जोड़कर देख रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने इसे नक्सली घटना मानने से इनकार किया है। उसका कहना है कि आपसी रंजिश में हत्या कर उसे नक्सली कार्रवाई का रूप दिया गया है। जांच की जा रही है। जल्द ही इसका खुलासा कर लिया जाएगा।

No comments