Video Of Day

Latest Post

कैंब्रियन स्‍कूल में प्रतियोगिता के विजेता पुरस्‍कृत


रांची। राजधानी के कांके रोड स्थित कैंब्रियन पब्लिक स्‍कूल में गुरूवार को इंटर हाउस एकल गायन एवं नृत्‍य प्रतियोगिता हुई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उप शास्‍वीय लोक संगीत पर आधारित गायन और नृत्‍य पेश किया। प्राचार्या नीता पांडेय ने इसका उदघाटन किया। उन्‍होंने कहा कि गायन और नृत्‍य जीवन को लयबद्ध बनाता है। शालिनी वर्मा और रिया करमाली ने गणेश वंदना की।
आशा राज और विनिता वर्मा निर्णाक के रूप में मौजूद थी। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका निहारिका निर्मल ने किया। बच्‍चों ने संगीत शिक्षक सतीश कुमार मिश्र, मोनिका मुंडू, प्रियंका चक्रवर्ती और निहारिका निर्मल के निर्देशन में कार्यक्रम पेश किया। मंच सज्‍जा विभा सिंह और अर्चना श्रीवास्‍तव ने किया। प्राचार्या ने विजेताओं को पुरस्‍कृत किया।
ये रहे परिणाम
एकल गायन
ग्रुप ए : प्रथम- समृद्धि प्रिया (यमुना हाउस), द्वितीय- महक रायकवार (सतलज), तृतीय- दीक्षा कुमार (गोदावरी), सांत्‍वना- उज्‍ज्‍वल कुमार (गंगा)
ग्रुप बी : प्रथम- नाज परवीन (गोदावरी), द्वतीय- सुचिता बेरा (सतलज),ृतीय- हरीश राज (गंगा), सांत्‍वना-रणवीर रंजन (यमुना)

एकल नृत्‍य
ग्रुप ए : प्रथम- प्रतीक्षा मिश्रा (सतलज), द्वतीय- तनिष्‍का सिंह (गोदवरी), तृतीय- हंसिका सिंह (यमुना), सांत्‍वना- मिनाक्षी (गंगा)
ग्रुप बी : प्रथम- गरिमा खलखो (यमुना), द्वितीय- पलक प्रज्ञा (गंगा), तृतीय- अदिति मुस्‍कान (गोदावरी), सांत्‍वना- सौंदर्य सिंह (सतलज)

No comments