डीएवी नंदराज में आईसक्रीम डे सेलिब्रेशन
रांची। राजधानी के बरियातू स्थित डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल में गुरुवार को प्रेप और नर्सरी के बच्चों ने आईसक्रीम डे मनाया। उन्होंने आईसक्रीम के साथ खूब मौज-मस्ती की। इनकी जागरूकता देखकर प्राचार्या श्रीमती गुरमीत कौर ने बच्चों की प्रशंसा की। इस मौके पर बच्चों के बीच तरह-तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उप प्राचार्या श्रीमती निरूपा मिश्रा, शिक्षिका अंजली, निधि, श्वेता ने बच्चों का हौसला बढ़ाया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी अतुल कुमार कर्ण ने दी।
No comments