Video Of Day

Latest Post

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय कर्मचारियों की 27 दिनों से चल रही हड़ताल बुधवार को खत्म हो गई। शिक्षकेतर कर्मचारी संघ और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच विभिन्न मांगों पर समझौता हुआ। इसमें कर्मचारी संघ के महामंत्री मेघनाथ महतो, अध्यक्ष अबू सईद और निदेशक प्रशासन डॉ डीएन सिंह ने हस्ताक्षर किए। गुरुवार को कुलपति डॉ पी कौशल कर्मचारियों को संबोधित करेंगे।

सातवें वेतनमान को लेकर विवि प्रशासन ने बताया की कृषि विभाग द्वारा वित्त विभाग को प्रस्ताव उपलब्ध कराया जा रहा है। एसीपी और एमएसीपी पर भी कार्रवाई हो रही है।
सेवानिवृत्ति उम्र 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष करने, प्रोन्नति और अनुकंपा पर नियुक्ति के मामले में पड़ोसी कृषि विश्वविद्यालय की अधिसूचना के साथ विभाग को विश्वविद्यालय प्रशासन अनुरोध पत्र भेजेगा।

समझौते के तहत छह शिक्षकेतर कर्मचारी और सात सुरक्षा जवानों ने वीसी से लिखित माफी मांगी है। बांड भरकर दिया है कि घटना की पुनरावृति नहीं होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगा। उनके खिलाफ एफआईआर, निलंबन और तबादले की कार्रवाई वापस होगा। हड़ताल अवधि सामंजन अर्जित अवकाश में करके वेतन भुगतान किया जाएगा।

No comments