Video Of Day

Latest Post

टैक्स फ्री हो भोजपुरी और स्थानीय फिल्में

रांची। भोजपुरी युवा विकास मंच का शिष्टमंडल बुधवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिला। इसमें सुपरस्टार पवन सिंह, मंच के अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी, राजीव रंजन, संजय जायसवाल, धनंजय सिंह, जय सिंह, देवेंद्र तिवारी, मुकेश गुप्ता समेत अन्य शामिल थे।  उन्होंने भोजपुरी भाषा को द्वितीय राज्यभाषा का दर्जा देने पर प्रोजेक्ट भवन में शॉल और बुके देकर सम्मानित किया।

साथ ही, भोजपुरी संस्कृति को बढ़ावा देने पर आभार जताया। इस अवसर पर भोजपुरी युवा विकास मंच ने मांग किया कि झारखंड फ़िल्म नीति मेंं भोजपुरी कलाकारों और स्थनीय भोजपुरी समाज के लोगों को प्रथमिकता दी जाय।सरकार के सहयोग से भोजपुरी साहित्य एकेडमी का निर्माण हो। भोजपुरी और स्थानीय भाषा की फिल्मों को टैक्स फ्री किया जाय। भोजपुरी फिल्मों को मल्टीप्लेक्स में दिखाने की व्यवस्था करें।

सरकार द्वारा भोजपुरी महोत्सव का भी आयोजन किया जाए। भोजपुरी, मगही और स्थानीय भाषा को विश्वविद्यालय पाठ्यक्रम मेंं शामिल किया जाय।झारखंड सरकार की फ़िल्म नीति के तहत भोजपुरी फिल्मों और संस्कृति को बढ़ावा दिया जाय। मांगों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय भाषा के साथ-साथ भोजपुरी को पूरा सम्मान मिलेगा। उन्होंंने फ़िल्म निर्माता को यहां पर फ़िल्म बनाने को कहा। हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

No comments