Video Of Day

Latest Post

मशक्‍कत के बाद दबे मजदूरों के शव निकाले गए


लोहरदगा। कुआं में मिट्टी धंसने से दबे तीनों मजदूरों का शव भारी मशक्‍कत के बाद निकाल लिया गया। घटना सुबह 9 बजे की घटी थी। करीब आठ घंटे के बाद पहला मजदूर सुधन उरांव का शव निकाला गया। इसके करीब एक आधे घंटे के अंतराल में दो अन्‍य शव को भी निकाल लिया गया। 
मौके पर रेस्क्यू टीम के साथ जिला परिषद अध्यक्ष सुनैना कुमारी और जिला 20 सूत्री सदस्य सामेला भगत लगातार नजर बनाई हुई थी। साथ में एसडीओ राज महेश्वरम, कुटमु वार्ड नंबर पांच की कमला देवी भी मौजूद थी।
उपायुक्त बार बार अधिकारियों से फोन पर जानकारी ले रहे थे। उन्‍होंने कहा कि सरकार द्वारा जो भी पारिवारिक लाभ है, दिया जाएगा। बीडीओ गौतम कुमार भगत ने तीस-तीस हजार देने की घोषणा की। तत्काल दस-दस हजार अंतिम संस्कार के लिये दिया जाएगा। पुलिस ने तीनो शवो को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

No comments