Video Of Day

Latest Post

उप महापौर ने किया पार्क का निरीक्षण

रांची। रविवार को हुई बारिश मेंं राजधानी के कोकर स्थित विवेकानन्द स्मृति पार्क के तलाब के एक तरफ की बाउंड्री वॉल गिरने की सूचना सोमवार की शाम 6 बजे उप महापौर संजीव विजयवर्गीय ने निरीक्षण किया। उनके साथ रांची नगर निगम के मुख्य अभियंता अजीत लुईस लकड़ा, अधीक्षण अभियंता विजय कुमार भगत, पार्क का नक्शा बनाने वाले आर्किटेक्ट  राजीव चड्डा समेत स्थानीय लोग मौजूद थे।
पार्क मेंं तालाब के बाउंड्रीवाल गिरने की सूचना मिलने पर उप महापौर ने फोन पर ही निगम के अफसरों से बात की। ठेकेदार से तत्काल इसे ठीक कराने की कार्रवाई का निर्देश दिया। चूंंकि वे रांची से बाहर थे। रांची आने के साथ ही विवेकानन्द स्मृति पार्क पहुंंच कर सभी अधिकारियों को बुला कर स्थिति का जायजा लिया।

1 comment:

  1. गन्ने का रस चुस लिया गया है और अब सिठ्ठी को खड़ा किया जा रहा है।

    ReplyDelete