Video Of Day

Latest Post

राजधानी में महिला से सामूहिक बलात्कार

रांची। सूबे की राजधानी में महिला से सामूहिक बलात्कार किया गया हैं। यह मामला चुटिया थाना क्षेत्र का है। मामला बीती रात 10.30 बजे ओवरब्रिज के नीचे की है। आरोपी महिला को स्टेशन से ऑटो में बैठाकर ले गये। इसी क्रम में उसके साथ गैंगरेप किया। महिला गुमला की रहने वाली है। सोमवार को महिला का बयान लिया गया। वह अस्पताल में भर्ती है। मंगलवार को मेडिकल चेकअप कराया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक ऑटो चालकोंं की यह करतूत है। महिला के साथ गैंग रेप मामले में तीन आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है। दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। एक कृष्णापुरी और दूसरा चुटिया का है। आरोपियों में से एक ऑटो चालक है। 

1 comment:

  1. राँची के लिए शर्म की बात है। पुलिस अपना काम कर रही है पर महिलाऐं रात में अवश्य थोड़ी सावधानी बरतें।

    ReplyDelete