Video Of Day

Latest Post

मानसून में होगी नगर निगम की असली परीक्षा

रांंची। मानसून में नगर निगम की असली परीक्षा होगी। इससे पहले हुई बारिश ने रांची नगर निगम के कार्यों के गुणवत्ता की कलाई खोल कर रख दी है। निगम चुनाव से कुछ दिन पहले ही इस पार्क का उदघाटन हुआ था। रविवार की रात में तेज आंधी एवं बारिश के कारण डिस्टलरी तालाब का एक हिस्सा धंस गया है। पार्क में जगह-जगह पानी भर गया है। पार्क बनाने में शुरू से ही गुणवत्ता को लेकर मेयर आशा लकड़ा और डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय में अनबन हुई थी।
पार्क बनने के दौरान  निरीक्षण के क्रम में मेयर ने उपयोग की जाने वाली सामग्री पर  सवाल उठाए थे। उन्होंने  एजेंसी को  चेतावनी भी दी थी। कहा था  कि  काम में  गुणवत्ता का ख्याल  नहीं रखा जा रहा है। इसमें घटिया सामग्री का उपयोग  किया जा रहा है। आखिर गुणवत्ता की पोल खुल गई।  कुछ ही दिनों में बारिश में शुरू होने वाली है। नगर निगम कई काम करा रहा है। मानसून में उसकी गुणवत्ता की असली परीक्षा होगी।
जानकारी हो कि नागा बाबा खटाल में चल रहे काम के निरीक्षण के दौरान नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने भी गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे। उन्होंने काम में लगी एजेंसी को भी डिबार करने का आदेश दिया है। मंत्री और मेयर आए दिन निरीक्षण में काम की गुणवत्ता पर सवाल उठाते रहते हैं। हालांकि इसका बहुत असर नहीं दिखता है।

1 comment:

  1. यह भाजपा की न खाऐंगे न खाने देंगें वाली सरकार न होकर खाऐंगे और खुब खाऐंगे वाली सरकार है। सरकार के मंत्री, मेयर, डिप्टी मेयर, आई.ए.एस. कोई कमीशनखोरी से अछुता नहीं है।

    ReplyDelete