Video Of Day

Latest Post

राज्य के कुछ जिलों में मौसम बदलने के संकेत

रांची। आने वाले 2 से 3 घंटों में राज्य के कुछ जिलों में मौसम बदलने के संकेत मिले हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने तात्कालिक चेतावनी जारी कर इसकी सूचना दी है। विभाग के मुताबिक इन जिलों में मेघ गर्जन के साथ अचानक तेज हवा चलेगी। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। मौसम बदलने वाले जिलों में गढ़वा, पलामू, चतरा, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिम सिंहभूम शामिल हैं। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। जानकारी होगी पिछले कई दिनों से मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के सहयोग से आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल दैनिक झारखंड डॉट कॉम इसकी सूचना आप तक पहुंचा रहा है।

No comments