Video Of Day

Latest Post

रहे सावधान, इन जिलों में बदलेगा मौसम

  • कुछ जगहों में वज्रपात की आशंका
रांची। आने वाले दो से तीन घंटोंं में राज्‍य के कई जिलों के मौसम में बदलाव आने के संकेत मिले हैं। मौसम विभाग ने तात्‍कालिक मौसम चेतावनी जारी कर यह बताया है। यहां एक-दो स्‍थानों पर मेघ गर्जन के साथ अचानक तेज हवा चलेगी। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है।

इसका असर रांची, हजारीबाग, खूंटी, सरायकेला, बोकारो, रामगढ़ जिलों में पड़़े़गा। यहां के कई जगहों पर बारिश होने की संभावना भी है। कुछ इलाकों मेंं वज्रपात की भी आशंका है। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। पिछले कुछ सप्‍ताह से मौसम में अचानक बदलाव आने से जानमाल के नुकसान की खबर भी आई है।

No comments