Video Of Day

Latest Post

ब्राह्मण महासंघ के बोकारो जिला अध्यक्ष बने अजीत

बोकारो। अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की बैठक तेनुघाट बोकारो के राधा कृष्ण मंदिर में रविवार को हुई। इसकी अध्यक्षता नरेशचंद्र उपाध्याय ने और संचालन महेंद्र पांंडेय ने किया। चुनाव पर्यवेक्षक बीरेंद्र शास्त्री और चुनाव प्रभारी देवचरण पांंडेय ने बताया कि सर्वसम्मति से अजीत पांडेय को बोकारो जिला अध्यक्ष चुना गया।

जिला महासचिव विनोद उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष कृष्णानंद तिवारी और आशीष ओझा, सचिव सत्यजीत मिश्र, कोषाध्यक्ष काजोल चक्रवर्ती बनाए गए हैं। कार्यकारणी सदस्य प्रकाश कुमार, युवा जिला अध्यक्ष शुभम पांंडेय, सचिव कन्हैया तिवारी, मीडिया प्रभारी अंकित कुमार को चुना गया।

जिला अध्यक्ष अजीत पांडेय ने बताया कि बाकी बचे पदों का चुनाव जल्द से जल्द बैठक कर किया जाएगा। महासंघ के प्रखंड स्तरीय कमेटी का गठन जल्द से जल्द किया जाएगा।

चुने गए सभी पदधारी ने महासंघ के प्रति निष्ठा और ईमानदारी के साथ समाज के उत्थान के लिए काम करने की बात कही। बैठक में प्रदेश के सोशल मीडिया प्रभारी प्रदीप पांडेय भी उपस्थित थे। चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने के बाद पूरी जानकारी प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार पांंडेय ने दी।

बैठक में महेंद्र पांडेय, दिलीप कुमार पांडेय, संजय उपाध्याय, अनुभव पांडेय, निकेत पांडेय, सुबोध उपाध्याय,  शुभम उपाध्याय, नित्यानंद उपाधयाय, शेखर उपाध्याय, कुंदन पांडेय, आदिय कुमार पाठक भी उपस्थित थे.

No comments