Video Of Day

Latest Post

रांची चलो की समीक्षा की प्रज्ञा केंद्र संचालकों ने

रामगढ़। प्रज्ञा केंद्र संचालकों ने एक जुलाई को रांंची चलो की घोषणा की है। इसकी तैयारी की समीक्षा को लेकर रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड के हुजू पंचायत सचिवालय में रविवार को प्रखंड भर के प्रज्ञा केंद्र संचालको की बैठक हुई।

इसकी अध्यक्षता रविशंकर करमाली ने की। उन्होंने कहा कि एक जुलाई को अधिकांश प्रखंड से संचालक रांंची जायेंगे। इसको लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में रामकुमार महतो, योगेंद्र महतो, संजीव कुमार, बलराम बेदिया, अनुज कुमार आदि वीएलई मौजूद थे।

No comments