Video Of Day

Latest Post

मौसम मेंं बदलाव से दिखा अदभुत नाजारा

रांची। मौसम में शनिवार की दोपहर अचानक आए बदलाव का अदभुत नजारा राजधानी रांंची में देखने को मिला। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। कांंके स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के वानिकी संकाय में घटी। बादल कड़कने से लगभग 20 मीटर ऊंचा अकेसिया मैंजियम का पेड़ बुरी तरह तबाह हो गया। यह पेड़ 25 साल पुराना था।
बादल कड़कने की आवाज और रोशनी इतना धमाकेदार थी की संकाय में कार्यरत सभी कर्मी डरकर एक जगह पर जमा हो गए। आंधी-बारिश के कारण रांची के लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ी। बहू बाजार स्थित रिलायंस फ्रेश के पास आम का पेड़ गिर गया।
रांची लोहरदगा प्लेटफॉर्म पर वहां लगा बोर्ड गिर गया। इसी तरह सामलोंंग के बेल बगान के पास चुटिया रोड में बड़ा पेड़ गिर गया। इससे जाम लग गया। शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया। मौसम में आए अचानक बदलाव से लोगों ने गर्मी से कुछ राहत भी महसूस की। हवा चलते ही बिजली भी गायब हो गई।
आपके अपने न्यूज वेब पोर्टल दैनिक झारखंड ने इस बारे में पहले ही आगाह किया था। मौसम विभाग के सहयोग से मौसम के बदलने की जानकारी दी थी। साथ ही लोगों को सावधान रहने की सलाह दी थी।

नोट : पेड़ की तस्वीरें बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के वानिकी संकाय की है। 

No comments