Video Of Day

Latest Post

वैश्य संघर्ष मोर्चा ने की आंदोलन की तैयारी

रांची। झारखंड वैश्य संघर्ष मोर्चा की कोर कमेटी की बैठक 2 जून  को गुप्ता भवन (रातू रोड, रांची) में हुई। इसकी अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु और संचालन प्रधान महासचिव शंकर प्रसाद गुप्ता ने किया। बैठक में 20 मई को रजरप्पा में हुई बैठक की समीक्षा की गई।

कोर कमेटी में ये तय हुआ
12 जून को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल मुख्यालय के हजारीबाग में होने वाली महाधरना महत्वपूर्ण है। इसे सफल बनाने की जिम्मेवारी सभी स्तर के पदाधिकारियों की है। महाधरना में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के सभी जिलों-हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा एवं चतरा के जिला अध्यक्ष पूरी जिला कमेटी और प्रखंड अध्यक्ष के साथ शामिल होंगे।

18 जून को पलामू प्रमंडल मुख्यालय-मेदिनीनगर (डालटनगंज) में होने वाले महाधरना कार्यक्रम में पलामू, गढ़वा एवं लातेहार के जिला अध्यक्ष और केंद्रीय पदाधिकारी 18 जून के महाधरना को सफल बनाने में लग जायेगें।

केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु, कार्यकारी अध्यक्ष पंचानन साहु, प्रधान महासचिव शंकर प्रसाद गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारी हजारीबाग और डालटनगंज के महाधरना कार्यक्रम में शामिल रहेंगे।

एक जुलाई से तीन जुलाई तक राजभवन (रांची) के समक्ष होने वाले महाधरना को दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के केंद्रीय पदाधिकारी, सदस्य, जिला कमेटी और युवा मोर्चा के केंद्रीय पदाधिकारी आयोजित करेंगे। सफलता की गारंटी करेंगे।

महाधरना कार्यक्रम में प्रथम दिन उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के सातों जिलों से शामिल होने लोग आयेंंगे। दूसरे दिन पलामू प्रमंडल, कोल्हान प्रमंडल एवं संथाल प्रमंडल के लोग शामिल होगें। तीसरे दिन दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के सभी जिलों से लोग शामिल होंगे।

प्रस्ताव पारित कर कहा गया कि राज्य सरकार और सत्ताधारी दलों द्वारा वैश्यों की उपेक्षा करने, वैश्य मोर्चा की मांगों को दरकिनार करने और वैश्य एकता को तोड़ने के लिए दलालों-बिकाऊ लोंगों का सहारा लेने के कारण गोमिया और सिल्ली विधानसभा उप-चुनाव में हार हुई है।

बैठक में राजेन्द्र गुप्ता, राजीव राज, अवध बिहारी प्रसाद, संजीव जायसवाल, हीरानाथ साहु, शिवपूजन प्रसाद साहु, अनिल वैश्य, गुड्डू साह, इंदुभूषण गुप्ता आदि उपस्थित थे।

No comments