Video Of Day

Latest Post

समर कैंप में बच्चों ने की मस्ती

रांची। सेठ रामेश्वर लाल पोद्दार स्मृति भवन महिला समिति ने रांची के जगन्नाथ मंदिर में माहेर आश्रम के अनाथ बच्चों के साथ समर कैंप का आयोजन किया। इसमें 40 बच्चों ने भाग लिया। मंदिर प्रांगण में सबसे पहले बच्चों को भोग खिलाया गया।
बच्चों के बीच कई तरह की प्रतियोगिताएं कराई गई। जिसमें पासिंग द  पिलो, अंताक्षरी, रेस आदि थे। विजय प्रतिभागी को पुरस्कृत किया गया। बच्चों के बीच खाद्य सामग्री बांटी गई। बच्चों ने नाच गाने के साथ खूब मस्ती की। इस कैंप को सफल बनाने मेंं अध्यक्ष श्रीमती रेखा अग्रवाल और श्रीमती अन्नु  पोद्दार की भूमिका रही। ललिता केडिया, सीमा मोदी, सीमा टिबड़ेवाल, पूनम मोदी,  इंदु मारोठिया, मंजू मेहता ने सहयोग दिया।

No comments