Video Of Day

Latest Post

प्रज्ञा केंद्र संचालकों ने आंदोलन की सफलता पर की चर्चा

देवघर। झारखंड प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ की देवघर इकाई की बैठक रविवार को प्रदेश अध्यक्ष रामरेख यादव की अध्यक्षता में हुई। मौके पर आंदोलन की सफलता पर चर्चा की गई। प्रदेश महासचिव विक्रम आनंद रॉय ने कहा कि रघुवर सरकार की दमनात्मक नीति के कारण प्रदेश भर के प्रज्ञा केंद्र संचालक भूखमरी के कगार पर हैंं।

महासचिव ने कहा कि सहानुभूतिपूर्वक विचार करने के बजाय सत्ता के मद में मदहोश सरकार के तुगलकी फरमान और बेतुका बयान से संचालक काफी आक्रोशित एवं मर्माहत हैंं। अब सीधा आरपार की लड़ाई लड़ा जायेगा।
जिला से अधिकांश वीएलई एक जुलाई को रांंची कूच करेंगे। बैठक में उमेश कुमार, कुशनन्द गुप्ता, किशोर कुमार राउत, परमवीर कुमार सिंह, अख्तर मियां, प्रदीप ओझा आदि मौजूद थे।

No comments