Video Of Day

Latest Post

जमुआ को बनाया जाए जिला

गिरिडीह। जमुआ जिले का बड़ा प्रखण्ड है। यह जिला बनने की सभी अहर्ताएं पूरी करता है। इसलिए जमुआ को जिला बनाने के लिए जनता की आवाज का प्रयास एक दिन रंग लाएगा। उक्त बातें जमुआ को जिला बनाने के लिए बुधवार को जमुआ मेंं आयोजित धरने में जमुआ की प्रमुख सुलोचना देवी ने कहा। कहा कि जमुआ को जिला बनाने के लिए सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ी जाएगी। अब आर पार की लड़ाई होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप प्रमुख चन्द्रशेखर राय ने की।

जन संगठन जनता की आवाज द्वारा जमुआ को जिला बनाने, नवडीहा, हिरोडीह एवं द्वारपहरी को प्रखंड का दर्जा दिलाने की मांग कर रहा है।जमुआ प्रखंड परिसर से थाना चौक तक रैली निकाली गयी। जमुआ को जिला बनाने के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया। जनता की आवाज के इस कार्यक्रम को प्रखंड मुखिया संघ के अलावे विभिन्न दलों का समर्थन प्राप्त है।

उप प्रमुख चन्द्रशेखर राय ने कहा कि जमुआ जिला बनने की तमाम अहर्ताएं पूरी करता है। जमुआ को तिसरी, गांंवा एवं देवरी प्रखंड का समर्थन हासिल है। संघर्ष के लिए पंचायत स्तर पर संगठन खड़ा कर आम जनोंं को इस संघर्ष से जोड़ने का एलान किया गया। धरने को योगेश कुमार पांडेय, रामानंद सिंह, जुनैद आलम, पंकज गुप्ता, राजकुमार तुरी, लक्ष्मी राम,रब्बुल हसन सहित कई लोगो ने संबोधित किया। कार्यक्रम के अन्त मे बीडीओ बिनोद कर्मकार को मुख्यमंत्री के नाम तीन सूत्री माँग पत्र सौपा गया।

कार्यक्रम में अजीत राय, ओमप्रकाश महतो, रणबहादुर पासवान, कृष्णा सिंह, असगर अली, मनोज हाजरा, रोहित दास, प्रयाग यादव, पप्पू खान, रमेश प्रसाद, महेंद्र कुमार, नन्दलाल पाण्डेय, जहीरुद्दीन, सुनील वर्मा, गोपी कृष्ण वर्मा, योगेश कुमार पाण्डेय, प्रयाग यादव, सच्चिदानंद सिंह, विशवनाथ सिंह, इसराइल अंसारी, बलदेव सिंह, विजय पासवान, किशोरी शर्मा, लखन मंडल, प्रदीप कुमार विश्वकर्मा, मंटु देव, पिंकु निगम, संतोष कुमार, गोपाल दास, गौतम मिस्रा, जितेन्द्र सिंह, सोनु कुमार, बजरंगी यादव, आशीष, बनवारी शर्मा, मो आलम, अनुज सेठ,अब्दुल हमीद, नरूला सिद्दकी, लक्ष्मीकान्त राम सहित कई लोग थे।

ये है मांंग
जमुआ को जिला का दर्जा दिया जाए।
नवडीहा, द्वारपहरी एवं हिरोडीह को प्रखंड का दर्जा दिया जाए।
बिजली की आपूर्ति सुदृढ करें।

No comments