Video Of Day

Latest Post

झारखंड के प्रशासनिक हलकों में बड़ा फेरबदल

रांची। झारखंड सरकार ने राज्य के प्रशासनिक हलकों में बड़ा फेरबदल किया है। डीके तिवारी को विकास आयुक्त बनाया गया है। इंदुशेखर चतुर्वेदी को राजस्व परिषद का सदस्य बनाने के साथ वन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह को नगर विकास से हटाकर जल संसाधन की जिम्मेवारी दी गई है। आलोक गोयल को झारखंड भवन नई दिल्ली में ओएसडी बनाया गया है।

पलामू के प्रमंडलीय आयुक्त राजीव अरुण एक्का को श्रम सचिव और अजय कुमार सिंह को नगर विकास सचिव बनाया गया है। कल्याण सचिव हिमानी पांडे को उद्योग सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। ब्रजमोहन कुमार को प्रशासक स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना बनाने के साथ आवास बोर्ड के एमडी का प्रभार सौंपा गया है। विनय चौबे को सूचना प्रौद्योगिकी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

सुरेंद्र कुमार को संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद का परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है। शुभ्रा वर्मा को एड्स कंट्रोल का परियोजना निदेशक बनाया गया है। वह विशेष कृषि सचिव के अतिरिक्त प्रभार में रहेगी। भगवान दास को नागरिक सुरक्षा आयुक्त बनाया गया है। गुमला के उपायुक्त श्रवण सॉय को निबंधक सहयोग समितियां बनाया गया है।

विजय कुमार सिंह को कोल्हान प्रमंडल का आयुक्त, मनोज झा को पलामू प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है। राजेश शर्मा को उच्च शिक्षा तकनीकी सचिव और अबूबक्कर सिद्दीख पी को खान सचिव बनाया गया है। विप्रा भाल को श्रमायुक्त और उमाशंकर सिंह को माध्यमिक शिक्षा निदेशक बनाया गया है। आकांक्षा रंजन को प्राथमिक शिक्षा निदेशक, जीशान कमर को निदेशक खान, शशि रंजन को गुमला का उपायुक्त और चितरंजन कुमार को पशुपालन निदेशक बनाया गया है।

No comments