Video Of Day

Latest Post

सीएम आवास के पास किया रोषपूर्ण प्रर्दशन

रांची। झारखंड राज्यस्तरीय पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक के सदस्यों ने 5 जून को मुख्यमंत्री आवास के समक्ष रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। राजधानी के मोरहाबादी मैदान से जुलूस के रूप में सभी मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़े।

राजभवन के पास जिला प्रशासन ने उन्हें रोक लिया। वहां सदस्यों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की प्रदर्शन की। इसके बाद जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री सचिवालय के संयुक्त सचिव रामाकांत सिंह और उप सचिव अशोक खेतान से संघ के सदस्यों से मुलाकात कराई। 
महासंघ के महामंत्री सुनील कुमार साह की अगुवाई में उन्हें 11 सूत्री मांग पत्र दिया गया। मागों में पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों का वेतन 21,000 करना, उन्हें सरकारी कर्मचारी घोषित करना, मोबाइल फोन देना, प्रोत्साहन भत्ता देना भी शामिल है।

प्रदर्शन में ये थे शामिल
झारखंड राज्य स्तरीय पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ के राज्याध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने नेतृत्व किया। महामंत्री सुनील कुमार साह, मुक्तेश्वर लाल, गणेश प्रसाद सिंह, रामाकांत मिश्रा,  ललितेश्वर चौधरी, राजीव वर्मा  जीबी राम, डॉ गणेश राम, सुरेश हाजरा, रामाशीष पासवान, संतोष कुमार, विनित शाही, विजय कुमार, विनय सिंह, वशिष्ठ चौधरी,  सनातन कुमार, अखिलेश अम्बष्ठ, विनोद कुमार, ब्रजमोहन कुमार, राम सागर सिंह, मनु प्रसाद तिवारी, कामाख्या नारायण पाठक, विनय शर्मा, प्रहलाद राय, आशिर्वाद महतो, कलिंदर बड़ाइक, कृष्णनंद ठाकुर, प्रफुल्ल कुमार, कौशल सिन्हा, विजय सिन्हा, रेखा कुमारी, अनिरुद्ध सिंह, ब्रजकिशोर सिन्हा, समीर घोष, विमल कुमार, देव नारयण सिंह मुंडा, पुष्पलता हेम्ब्रम, मंजुला पालित, निशा सिन्हा, विमोला तिर्की, अंशुमन कुमार आदि आंदोलन में भाग लिया।

No comments