Video Of Day

Latest Post

रांची के डॉक्टर गौरव ने फिर बनाया कीर्तिमान

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के डॉ गौरव प्रसाद ने एक बार फिर कमाल कर दिया। उसने देश के दो प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज की पीजी प्रवेश परीक्षा में एक साथ सफलता हासिल की। उन्होंने नई दिल्ली स्थित एम्स और पीजीआई चंडीगढ़ की प्रवेश परीक्षा पास की।

नई दिल्ली के एम्स में एमसीएच पीडियाट्रिक सर्जरी में नामांकन लिया। यह छः साल का कोर्स है। उसके पिता डॉ कैलाश प्रसाद रांची के जाने-माने शिशु रोग विशेषज्ञ हैं। कोल इंडिया की सहायक कंपनी सीसीएल के गांधीनगर केंद्रीय अस्पताल से रिटायर हुए हैं। मां डॉ गीता कुमारी स्त्री रोग विशेषज्ञ है।

जानकारी होगी डॉ गौरव ने यूजी मेडिकल प्रवेश परीक्षा में भी कीर्तिमान स्थापित किया था। एक साथ देश के पांंच मेडिकल कॉलेज की प्रवेश परीक्षा पास की थी। फिर एम्स में नामांकन लिया था। डॉ गौरव का जन्म और पढ़ाई लिखाई रांची में हुई है।

No comments