Video Of Day

Latest Post

जेसीआई महिला शाखा का सावन सिंधारा 13 जुलाई से

रांची। जूनियर चैंबर रांची की महिला शाखा का सावन सिंधारा 13 और 14 जुलाई को होगा। इसका पोस्टर चार जून को जेसीआई रांची कार्यालय में रिलीज किया गया। सावन सिंधारा का आयोजन रांची क्लब के मल्टीपर्पस हॉल में होगा। इसमें कोलकाता, मुंबई, धनबाद, दिल्ली सहित रांची की कई महिलाएं शामिल होगी। कुल 65 स्टाल लगाए जायेंगे।

खरीदारी के लिए स्टाल सुबह दस बजे से रात  नौ बजे तक खुले रहेंगे। मेले में डिजाइनर साड़ी, सूट, ज्वेलरी आइटम, एथेनिक वियर, फैशन एक्सेसरिज, होम डेकॉर, हैंडलूम, भगवान के पोशाक, फैशन वियर, फूड प्रोडक्ट्स जैसी कई चीजेंं एक छत के नीचे मिलेगी।

महिलाओंं के लिए आयोजित इस सावन सिंधारा में कई प्रतियोगिताओंं का होगी। साथ ही, कई प्रकार के व्यंजनों की व्यवस्था रहेगी। पोस्टर रिलीज में अध्यक्ष रजनी ढांढानिया, सचिव दीपा बांका, आशा पोद्दार, मेघा चौधरी, नीलम अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, वीणा, आशा पोद्दार, पायल बजाज, रेणु गाड़ोदिया, स्वाति चौधरी, आशा मोदी, जूली, रंजना, प्रतीक्षा  उपस्थित थे।

No comments