Video Of Day

Latest Post

झारखंड राज्य स्वर्णकार संघ का चुनाव पांच अगस्त को

रांची। झारखंड राज्य स्वर्णकार संघ की बैठक विधानसभा के अतिथि भवन में शनिवार को हुई। अध्यक्षता कर रहे संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार सोनी ने कहा कि हमारा समाज अत्यंत पिछड़ा है। एक सूत्र में जुड़ कर ही समाज और संगठन को मजबूती प्रदान कर सकते हैंं।

बिहार राज्य स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड प्रभारी सुरेश प्रसाद सोनी ने कहा कि झारखंड स्वर्णकार संघ की कमेटी का कार्यकाल खत्म हो गया है। कमेटी को भंग करते हुए उन्होंने शीघ्र चुनाव कराने का निर्देश दिया। श्री सोनी ने कहा राजनीतिक और सामाजिक लाभ के लिए संगठन का होना आवश्यक है।
बैठक में चुनाव कार्य के लिए सभी जिला में चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया। वे अपने अपने कार्यक्षेत्र में जाकर जिला स्वर्णकार संघ कमेटी का गठन करेंगे। जिला पदाधिकारियोंं का गठन कर 25 जुलाई तक चुनाव संबंधित रिपोर्ट संयोजक प्रभारी दिलीप प्रसाद सोनी और प्रदेश चुनाव प्रभारी सुरेश प्रसाद सोनी को देंगे।

बनाये गये चुनाव प्रभारी
साहेबगंज, दुमका ,गोडा एवं पाकुड़ की जिम्मेवारी वीरेंद्र कुमार-कोडरमा,सुरेंद्र प्रसाद वर्मा- गिरिडीह एवं विन्देश्वरी प्रसाद विहारी- परसाबाद (कोडरमा) को दिया गया।

देवघर ,जामताड़ा, गिरिडीह एवं कोडरमा के लिए विक्रम अगस्त क्रांति - गिरिडीह,विन्देश्वरी प्रसाद बिहारी-कोडरमा एवं डॉ दिलीप कुमार सोनी।

बोकारो, धनबाद, रामगढ़ एवं हजारीबाग के लिये पूर्व प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजू सोनी,राजेन्द्र सोनी एवं डॉ दिलीप कुमार सोनी।

चतरा ,लातेहार ,पलामू एवं गढ़वा के लिए दुर्गा जौहरी- हलखोरी साव -चंदवा एवं डॉ दिलीप कुमार सोनी।

रांची, लोहरदगा, गुमला एवं सिमडेगा के लिए प्रेम प्रकाश वर्मा - कुडू, आनन्द कुमार सोनी - लोहरदगा , गोपाल प्रसाद सोनी -हरमू ,(रांची) एवं डॉ दिलीप सोनी।

चाईबासा, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम,जमशेदपुर एवं खूंटी की जिम्मेवारी सुरेंद्र प्रसाद वर्मा - गिरिडीह,राजेश सोनी-रांची, पंकज सोनी- रामगढ़ एवं डॉ दिलीप कुमार सोनी को दिया गया।

चुनाव पांच अगस्त को
चुनाव रांंची के विधानसभा में  पांच अगस्त 2018 को 11 बजे से होगा। बैठक में प्रदेश से आये सभी ने अपने अपने विचार रखेंं। संगठन की मजबूती एवं समाज के महत्वपूर्ण बातों पर प्रकाश डाला। मौके पर राज्य स्वर्णकार संघ के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।

No comments