Video Of Day

Latest Post

कर्मचारी महासंघ का सीएम के समक्ष धरना पांच जून को

रांची। झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ पांच जून को मुख्यमंत्री आवास के पास धरना प्रदर्शन करेगा। राज्यस्तरीय पंचयात सचिवालय स्वयंसेवक संघ के सदस्य भी इसमें शामिल होंगे। कार्यक्रम संंघ की 11 सूत्री मांंगोंं और उत्पन्न समस्याओं सहित अन्य मुद्दों को लेकर किया गया है।

महासंघ के महामंत्री सुनील कुमार साह ने बताया कि पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक राज्य के विकास में सभी प्रखंडों में अहम योगदान दे  रहे है। इस संवर्ग की नियुक्ति ग्रामीण विकास विभाग (पंचायती राज) की अधिसूचना के आधार पर उपायुक्त द्वारा योग्यता के आधार पर की गई है।

कहा गया है कि जिस विभाग ये लोग काम करेंगे, वही प्रोत्साहन भत्ता देगा। उन्हें इससे भी वंचित होना पड़ रहा है। समान काम का समान भत्ता भी नहींं दिया जा रहा है। महासंघ इनकी मांगो का समर्थन करता है।

इस संवर्ग द्वारा योजना बनाओ, पारिवारिक सर्वेक्षण, सरकार आपके द्वार, शौचालय निर्माण, कौशल विकास, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा आदि कई महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। इनकी सेवा स्थाई करने की मांग महासंघ ने की।

महामंत्री सुनील कुमार साह, मुक्तेश्वर लाल, गणेश प्रसाद सिंह, रामाकांत मिश्रा,  ललितेश्वर चौधरी, राजीव वर्मा  जीबी राम, डॉ गणेश राम, सुरेश हाजरा, रामाशीष पासवान, संतोष कुमार, विनित शाही, विजय कुमार, विनय सिंह, वशिष्ठ चौधरी,  सनातन कुमार, अखिलेश अम्बष्ठ, विनोद कुमार, ब्रजमोहन कुमार, राम सागर सिंह, मनु प्रसाद तिवारी, कामाख्या नारायण पाठक, विनय शर्मा, प्रहलाद राय, आशिर्वाद महतो, कलिंदर बड़ाइक, कृष्णनंद ठाकुर, प्रफुल्ल कुमार, कौशल सिन्हा, विजय सिन्हा, रेखा कुमारी, अनिरुद्ध सिंह, ब्रजकिशोर सिन्हा, समीर घोष, विमल कुमार, देव नारयण सिंह मुंडा, पुष्पलता हेम्ब्रम, मंजुला पालित, निशा सिन्हा, विमोला तिर्की, अंशुमन कुमार आदि आंदोलन में भाग लेंगे।

झारखंड राज्य स्तरीय पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक  संघ के राज्याध्यक्ष चंद्रदीप कुमार के नेतृत्व में हजारों कर्मचारी धरना प्रदर्शन में भाग लेंगे।

No comments