पीएम के मन की बात से सीएम गदगद
रांची। प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी के मन की बात में झारखंड के स्वच्छता अभियान की उपलब्धि गिनाने से राज्य
के मुख्यमंत्री रघुवर दास गदगद हैं। मुख्यमंत्री ने मन की बात में झारखंड के
स्वच्छता अभियान की उपलब्धि को स्थान देने पर प्रधानमंत्री का आभार जताया। कहा कि झारखंड
की जनता स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हम
आपके बताए रास्ते पर चलकर स्वच्छ भारत-स्वच्छ झारखंड का सपना पूरा करने में जुटे
हैं। जानकारी हो कि 25
फरवरी को मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने झारखंड की महिलाओं की
प्रशंसा करते हुए कहा कि देश के सामने राज्य की महिलाओं ने मिसाल कायम किया है। स्वच्छ
भारत अभियान को लेकर झारखंड की 15 लाख महिलाओं ने संगठित हो कर एक माह का स्वच्छता
अभियान शुरू किया।
पीएम ने कहा कि 26 जनवरी 2018 से शुरू हुए इस अभियान के तहत मात्र 20 दिन में ही महिलाओं ने 1 लाख 70
हजार शौचालयों का निर्माण कर एक नई मिसाल कायम की है। इसमें करीब 1 लाख सखी मंडल
सम्मलित हुए। 14 लाख महिलाएं, 2 हजार महिला पंचायत
प्रतिनिधि, 29 हजार जल सहिया और 10 हजार महिला स्वच्छताग्रही एवं 50
हजार महिला राज मिस्त्री मिलकर काम कर रहे हैं। झारखंड की इन महिलाओं ने दिखाया है
कि नारी शक्ति स्वच्छ भारत अभियान की एक ऐसी शक्ति है, जो सामान्य जीवन में
स्वच्छता के अभियान को स्वच्छता के संस्कार को प्रभावी ढंग से जन समान्य के स्वभाव
में परिवर्तित कर रही हैं।


No comments