Video Of Day

Latest Post

कुरमी महाजुटान का प्रचार सिल्ली और मुरी में

रांची। झारखंड कुरमी संघर्ष मोरचा के तत्वावधान में 29 अप्रैल को होने वाले कुरमी महाजुटान 2018 को लेकर प्रवक्ता डॉ राजाराम महतो के नेतृत्व सिल्ली और मुरी के आसपास के क्षेत्र में 24 फरवरी को प्रचार अभियान चलाया गया। इसमें सैकड़ों लोग शामिल हुये।
प्रचार अभियान के दौरान डॉ महतो ने कहा कि हमारी लड़ाई अब आर-पार होगी। महाजुटान कुरमी जाति का भविष्य तय करेगा। अतः हमें पूरे जोर शोर से इसमें हिस्सा लेना है। इसके माध्यम से आवाज रांची से लेकर दिल्ली पहुंचाना है। हमारे आंदेालन के परिणाम से झारखंड अलग राज्य का निर्माण हुआ है, लेकिन हम ही अपने हक और अधिकार से बंचित हैं। सरकार के सकारात्मक पहल नही करने पर कुरमी समाज आंदोलन करने पर मजबूर होगा। इसे पूरा भारत देखेगा।
समाजसेवी ज्ञानेश्वर सिंह ने कहा कि सिल्ली क्षेत्र से कुरमी महाजुटान में हजारों लोगों की उपस्थिति होगी। इसके लिये नुक्कड़ सभा हर पंचायत में हो रहा है। इस अभियान में युवा नेता प्रकाश महतो, प्रहलाद महतो, ललित महतो, मनोज कुमार, मुकेश कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

No comments