Video Of Day

Latest Post

प्रतियोगिता से शुरू और होली से खत्‍म हुआ मिलन

रांची। रांची कृषि विश्वविद्यालय के पूर्ववर्ती विद्यार्थियों के मिलन समारोह का दूसरा दिन मौज-मस्‍ती और खेलकूद में गुजरा। इसकी शुरुआत प्रतियोगिता और समापन होली से हुआ। उनके कार्यक्रम में बीएयू के कुलपति डॉ परविंदर कौशल भी शामिल हुए। उन्‍होंने कहा कि  छात्रों का एक जगह इस मंच पर जुड़ना विचार और अनुभवों को साझा करने का सशक्त माध्यम है। विश्वविद्यालय अपने एल्युि‍मनी के अनुभव और उनके सुझावों के अनुसार अपने कार्यो को आगे बढ़ाएगा। महाविद्यालय के पूर्ववर्ती छात्रों के मार्गदर्शन का लाभ अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को मिलने से कृषि विकास का मार्ग सुगम होता है। ये विश्वविद्यालय को एक नई उंचाई पर ले जाने की प्रेरणा देती है।
 डॉ कौशल ने एल्यूमिनी समारोह के आयोजन में सभी प्रकार के सहयोग का आश्वासन देते दिया। हर वर्ष आयोजन की आवश्यकता बताई। पूर्व अधिष्ठाता डॉ एके सरकार ने रांची कृषि महाविद्यालय के इतिहास, गौरवमय उपलब्धि और पूर्ववर्ती छात्रों के मिलन समारोह की गतिविधियों की जानकारी दी।
क्रिकेट में बूढ़ों की जीत 
रांची कृषि महाविद्यालय के मैदान में खेल-कूद के कार्यक्रम हुई। इसमें 50 वर्ष से कम और अधिक आयु वाले पूर्ववर्ती छात्रों के बीच 10-10 ओवर का क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें 50 वर्ष से अधिक आयु वाली टीम विजयी रही। डॉ एके सरकार उस टीम के कप्तान थे।
महिलाओं का चम्‍मच रेस
महिला वर्ग के चम्‍मच रेस में ज्योति मिंज प्रथम, निधि राज द्वितीय और सुनीता सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 50 वर्ष से कम आयु वर्ग के बीच हुए 100 मीटर की दौड़ में डॉ. अरुण कुमार तिवारी ने प्रथम, अशोक बाखला ने द्वितीय और डॉ मनोज कुमार बर्नवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 50 वर्ष से अधिक उम्र वाले के 100 मीटर दौड़ में संजीव कुमार प्रसाद ने प्रथम, डॉ राजीव कुमार झा ने द्वितीय और उमेश प्रसाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 60 वर्ष से अधिक वालों के 100 मीटर दौड़ में आशीष गुप्ता ने प्रथम, नरेश कुमार सिन्हा ने द्वितीय तथा बिरेन्द्र कुमार सिन्हा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिलाओं के लिए आयोजित म्यूजिकल चेयर स्पर्धा में विद्या शर्मा ने प्रथम, दीपा सिंह ने द्वितीय और आशा गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया I
रस्‍सी खींच में दिखाया दम
प्रतियोगिता में 60 वर्ष से अधिक और इससे कम आयु वाले पूर्ववर्ती छात्रों के बीच टग ऑफ वार प्रतियोगिता हुई। इसमें दोनों ने अपना दम दिखाया। अंतत: 60 वर्ष से कम आयु वाली टीम विजयी रही। इससे पहले फन मेकिंग इवेंट्स में सभी पूर्ववर्ती छात्रों ने अपना परिचय और उपलब्धियों को आपस में साझा किया। इस अवसर पर लोक गीत, कविता, पुरानी गीतों, कत्थक नृत्य और शायरी से मिलन समारोह में अपनी सराहनीय प्रस्तुति दी। सभी ने आपस में होली भी खेली। खेलकूद प्रतियोगिता का संचालन सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ ए वदूद के मार्गदर्शन में हुआ। इसे मनीगोपा चक्रवर्ती, प्रकाश कुमार, परवेज आलम, अरुण कुमार, अरुण कुमार तिवारी, शशि किरण तिर्की ने आयोजित किया। इस अवसर पर अधिष्ठाता कृषि डॉ राघव ठाकुर के अलावा डॉ केडी सिंह, डॉ कृष्णा प्रसाद, डॉ केके सहाय भी मौजूद थे।

No comments