बीआईटी में शुरू हुआ वार्षिक एथलेटिक मीट
रांची।
बीआईटी मेसरा में 32वीं वार्षिक एथलेटिक मीट 23 मार्च से शुरू हुआ। यह 25
मार्च तक चलेगा। मीट का उद्घाटन समारोह स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में हुआ।
मुख्य अतिथि डॉ एस कोनार (डीन, फ़ैकल्टी अफ़ेर्ज़ एवं
स्पॉन्सर्ड रीसर्च), संकायाध्यक्ष छात्र कल्याण डॉ महेश
चंद्रा और स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के अध्यक्ष प्रो राहुल शर्मा थे। उन्होंने
राष्ट्र गान पर झंडा लहराया। सभी टीमों ने मार्च पास्ट किया। इसका नेतृत्व संस्थान
के कप्तान सूरज अरोड़ा और श्वेता ने किया।
खेल की शुरुआत 800 मीटर दौड़ से हुई। इसके बाद, शॉट पुट, पुरुष और महिला वर्ग का 100 मीटर और 400 मीटर दौड़ हुई। महिला जेवलिन थ्रो के बाद 5000 मीटर
दौड़ और पुरुष 110 मीटर हर्डल्स दौड़ हुआ। शाम में 400 मीटर मेन हर्डल्स मैच हुआ। इसके बाद 5000 मीटर मेन
साइकिल दौड़ और 1500 मीटर वीमेन साइकिल दौड़ हुई। फिर पुरुष और
महिला हाई जम्प एवं डिस्कस थ्रो का आयोजन हुआ। हॉस्टल 3, 4 और 5 के बीच टग ऑफ़ वॉर का मुकाबला हुआ।
No comments