एचईसी सप्लाई मज़दूर संघर्ष समिति ने की बैठक
रांची। एचईसी सप्लाई मज़दूर संघर्ष समिति के बैनर तले तीन अप्रैल को नेहरू
पार्क एचईसी में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता
जीतेन्द्र सिंह और संचालन महामंत्री जाबिर हुसैन ने की। समिति के संरक्षक योगेंद्र
सिंह ने कहा कि भविष्य में सप्लाई कर्मी अपना हक यानी नौकरी चाहते है तो हमें
प्रबंधन को अपनी एकता दिखानी होगी। हम चाहे तो पर हेडक्वार्टर का गेट बंद कर देंगे। सारे
पदाधिकारी को तब तक बाहर नहीं निकलने देंगे, जब
तक हमारी वरीयता के आधार पर आंतरिक बहाली के लिए राजी न हो जाये। महामंत्री जाबिर
हुसैन ने कहा हमारा संगठन आम सभा के लिए तैयार है। निकाय चुनाव के मतदान के बाद 18 अप्रैल को विशाल
आम सभा होगी। इसकी घोषणा जल्द की जाएगी। मांगों में वरीयता के आधार पर आंतरिक
बहाली करना, सामान काम का सामान वेतन, गेच्युटी और पे रिविज़न करना आदि शामिल है। इसके लिए करो
या मरो की लड़ाई होगा। बैठक में सप्लाई कर्मी और ठेकाकर्मी शामिल हुए।

No comments