Video Of Day

Latest Post

चार जिलाेें में दो-तीन घंटे में बदलेगा मौसम


रांची। आने वाले दो से तीन घंटे में राज्‍य के चार जिलों में मौसम का मिजाज बदलेगा। वहां तेज गति से हवा चलेगी। गरज के साथ बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने तात्‍कालिक बु‍लेटिन जारी किया है। रांची स्थित मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, खूंटी और सरायकेला-खरसांवा जिले में अगले दो-तीन घंटों में मौसम बदलेगा। यहां अचानक तेज गति से हवा चलेगी। इसकी गति 40 से 50 किलोमीटर होने की संभावना है। हल्‍की बारिश भी हो सकती है।

No comments