Video Of Day

Latest Post

रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर हादसा: 12 की मौत, CM ने दी श्रद्धांजलि

गुमला। भरनो थाना क्षेत्र के रांची गुमला मुख्य मार्ग इस्टेट एनएच-33 स्थित पारस नदी पुल के समीप तेज रफ्तार एक ट्रक नंबर CG 14 MS 3892 वा ऑटो के बीच हुई सीधी भिड़ंत में 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि 5 लोगों के गंभीर रुप से घायल होने की सूचना है। सभी घायलों को भरनो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है । इनमें अधिकांश लोगों की स्थिति काफी दयनीय है जिसके कारण मरने वालों की संख्या में इजाफा होने की संभावना है।

घटना के बाबत बताया जाता है कि भरनो थाना क्षेत्र के जबतक गढ़ी गांव के 15 लोग एक ऑटो में सवार होकर मकर सक्रांति के अवसर पर रांची जिला के देव प्रखंड अंतर्गत लगने वाले गगाड़ी मेला देखने गए थे। मेला देखने के बाद देर शाम सभी ऑटो में सवार होकर अपने गांव वापस लौट रहे थे। किसी दौरान पारस नदी के समीप बालू लोड कर तेज रफ्तार में रांची की ओर जा रहे ट्रक ने सीधे टेंपो को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो ऑटो के परखच्चे उड़ गए। वहीं ऑटो में सवार लोग के बीच शिकवा चीत्कार मच गई।

सभी ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना के बाद सबसे पहले घटनास्थल पर प्रखंड के स्थानीय पत्रकार पहुंचे। इसके बाद उन्हें  इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। वही पत्रकारों द्वारा फिर इसकी सूचना भर में पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर अखिलेश तो अपनी ड्यूटी में मौजूद थे वही कंपाउंडर विजय केसरी नदारद, जिसके कारण घायलों को इलाज में काफी परेशानियां झेलनी पड़ी। इलाज के अभाव में अस्पताल में 2 बच्ची और दो महिलाएं दम तोड़ दिया। जबकि अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। रास्ते में 7 अन्य लोगों की ही मौत हो गई, जबकि बाकी बचे घायलों को रिम्स ले जाया गया, जहा पहुंचते ही एक की मौत हो गई। बाकि की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इधर घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को घटनास्थल से 500 मीटर दूर खड़ा कर भाग निकलने में सफल रहा। सभी मृतक व घायल जतरगडी गांव के  है।

गुमला के भरनो में हुई सड़क दुर्घटना से मर्माहत हूं। दुख की इस घड़ी में मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। प्रशासन को घायलों के त्वरित इलाज की व्यवस्था का निर्देश दिया है।                                                                                                              -रघुवर दास, मुख्यमंत्री 

No comments