Video Of Day

Latest Post

भाभी जी ने ताज पर कब्जा जमाया

मुंबई। भाभी जी ने ताज पर कब्जा कर लिया। अरे नहीं पहचाने? यह वही भाभीजी है, जो पहले लोकप्रिय धारावाहिक 'भाबी जी घर पर हैं' में आया करती थी। उनका एक तकिया कलाम आज भी बहुत फेमस है। वह है 'सही पकड़े हैं'। बाद में वह धारावाहिक से अलग हो गई थी। अब भी नहीं समझें। लीजिए अब बता ही देते हैं।  उनका असली नाम है, शिल्पा शिंदे।

हिना रनर अप
बिग बॉस 11 का विजेता शिल्पा शिंदे बनी है। फिनाले में उन्होंने हिना खान, विकास गुप्ता और पुनीश शर्मा को पीछे छोड़ दिया। हिना खान फर्स्ट रनर अप रहीं। विकास गुप्ता सेकंड रनर अप रहे।

44 लाख रुपये मिले
विजेता के रूप में शिल्पा को 44 लाख रुपये इनाम के तौर पर मिले हैं। सीजन की शुरुआत से ही शिल्पा मजबूत प्रतिभागी रही। उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त रही हैं।
फिनाले में जनता को लाइव वोटिंग का भी मौका दिया गया था। दस मिनट के लिए वोटिंग लाइन्स खोली गई थीं।

No comments