लाख चार रुपए, पिस्टल, दो देशी कट्टा, दो .315 एवं 7.65 के जिन्दा कारतुस के साथ एक एवं 3 अन्य गिरफ्तार
देवघर। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह द्वारा आज प्रेस वार्ता कर पिछले दिनों हुए घटना के उदभेदन के संबंध में जानकारी दी गई कि स्पेशल टास्क फोर्स का गठन कर देवघर पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही थी, जिसके बदौलत पुलिस को दो बड़ी सफलताएँ हाथ लगी है; जिसमें से एक भारत गैस गोदाम में पड़े डाका रिकवरी से संबंधित है।
उनके द्वारा बतलाया गया कि गैस गोदाम के लूट में शामिल छह अपराधियों में से एक की गिरफ्तारी कर ली गई है। जिसमें मौके पर एक लाख चार हजार दो सौ तीस रुपए नगद, एक देशी आॅटोमैटिक पिस्टल मैगजीन सहित, दो देशी कट्टा, दो .315 बोर का जिन्दा कारतुस, एक 7.65 का जिन्दा कारतुस एवं एक सैमसंग टैब भी बरामद किया गया है। शेष बचे अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। गौरतलब है कि पिछले दिनों 6 अपराधियों द्वारा हथियार के बल पर भारत गैस से साढ़े तीन लाख रुपए से अधिक की लूट की गई थी।
वहीं दूसरी सफलता देवीपुर थाना अंतर्गत घटित घटना से संबंधित है। जिसमें पुलिस द्वारा तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है एवं इनके पास से तीन पिस्टल और कई मोबाइल फोन बरामद भी किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा बतलाया गया कि यह तीनों अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में थें, परन्तु पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है; जो कि बिहार से संबंधित बताए जा रहे हैं।

No comments