रांची नगर निगम के वार्ड 32 में बांटा कंबल
रांची। मकर संक्रांति पर रांची नगर निगम के वार्ड 32 की प्रत्याशी ज्योति कुमारी के नेतृत्व में क्षेत्र के लक्ष्मी नगर में सैकड़ों जरूरतमंद महिला एवं बुजुर्गों के बीच कंबल बांटा गया। इस अवसर पर ज्योति ने कहा कि गरीबों की ज्वलंत समस्याओं के समाधान के लिए वह विकल्प लेकर आई है। वार्ड को स्वच्छ, सुंदर और आदर्श बनाने के लिए के लिए वह काम करेगी। कार्यक्रम में महानगर भाजपा के मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार सिंह, राजेश प्रसाद, अमित कुमार पांडे, ललन सिंह, प्रेमचंद्र प्रसाद, मंजू चौरसिया, गीता गुप्ता, आशा शर्मा, मंजू देवी, अमरावती देवी, किरण देवी, संयुक्ता देवी, बसंती देवी, गुप्तेश्वर साव, विनोद ठाकुर, नंदकिशोर सिंह, कलावती देवी, कांति देवी, गीता देवी, भीम सिंह भी उपस्थित थे।


No comments