Video Of Day

Latest Post

आदिवासी विकास परिषद ने दिव्‍यांगों संग मनाया संक्रांति

रांची। अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद वार्ड 13 रांची शाखा के सदस्‍यों ने रविवार को मकर संक्रांति दिव्‍यांगों संग मनाया। सदस्‍य ब्‍लाइंड कालोनी, चुनवाटोली ओर टमटमटोली गए। वहां लोगों को चूड़ा, गुड़, तिलकुट और खिचड़ी दिया। इस अवसर पर महानगर सचिव सह वार्ड 13 के प्रभारी पवन‍ तिर्की, भावी प्रत्‍याशी सुनीता उरांव, महादेव बड़ाईक, आशा टोप्‍पो, रजनी मुंडा, अनिता धान, प्रियंका कच्‍छप, गणेश साहू, अमन तिर्की, सोमरा कच्‍छप, अनुरंजन टोप्‍पो, सारो सांगा, सुजीत टोप्‍पो, उमी मुंडा, आकाश तिर्की भी मौजूद थे। 

No comments