Video Of Day

Latest Post

श्री डोरंडा बालिका उच्य विद्यालय एवं श्री डोरंडा कन्या पाठशाला का 69वाँ वार्षिकोत्सव संपन्न


रांची। श्री डोरंडा बालिका उच्य विद्यालय एवं श्री डोरंडा कन्या पाठशाला का 69वाँ वार्षिकोत्सव समारोह आज दिनांक 14 जनवरी 2018 को विद्यालय प्रांगन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री सिद्धराज सिन्धी के कर करमलों से भगवान महावीर के  प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ।

इस अवसर पर स्वागत भाषण प्रधानाधयापिका काजल मुख़र्जी ने दिया। विद्यालय के सचिव सुभाष चंद्र बोथरा द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के वरिष्ठ सदस्य श्री जीतन राम ने अपना मंतव्य रखा। बच्चों ने नागपुरी, नेपाली, बंगाली, और बॉलीवुड के गानों पर नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सांकृतिक एवं खेलकूद में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
 
मौके पर विद्यालय की टॉपर छात्रों को प्रतिक चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन गौरी शंकर द्वारा प्रस्तुत किया गय। इस अवसर पर विद्यालय की के सभी शिक्षकगण एवं विद्यालय समिति के सदस्य उपस्थित थे।

No comments