Video Of Day

Latest Post

गरीबों की दुकान पर बंटा चूड़ा-दही

रांची। राष्ट्रीय युवा शक्ति के तत्वावधान में रांची के रातु रोड बस स्टैंड स्थित "गरीबो की दुकान" पर मकर सक्रांति के शुभ अवसर पर चूड़ा-दही, तिलकुट, गुड़, लाई, तिल लड्डू, भूरा का आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक गरीबों को यह बांटा गया। संगठन के अध्‍यक्ष उतम यादव ने कहा कि राष्ट्रीय युवा शक्ति के लिए मानव सेवा, गरीबों की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है।
इस आयोजन में दिलीप गुप्ता, बीरेंद्र गोप, प्रकाश तिर्की, प्रदीप सिंह, रवि कुमार, अभिषेक बंटी यादव, अजित गुप्ता, राजू बर्मा, श्याम पांडेय, विशु विशाल, मोनू विश्‍वकर्मा, सावन उरांव, कृष्णा यादव, सोनू गुप्ता, तलविंदर सिंह, अनीश, जेपी यादव, सोनू यादव, मनजीत सिंह, अजय साव, अभय कुमार, रंजन कुमार, वेद प्रकाश तिवारी, आलोक मिश्रा, विपुल नायक सहित अन्‍य सदस्य उपस्थित थे।

No comments