Video Of Day

Latest Post

नक्‍सली मुठभेड़ में सीआरपीएफ जवान घायल

गिरिडीह। राज्‍य के गिरिडीह जिले में पुलिस-नक्सली के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इसमें सीआरपीएफ 154 बटालियन के कुछ जवानों को गोली लगी है।  एक जवान की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उसक इलाज  मीणा जनरल अस्पताल में इलाज चल रहा था। मुठभेड़ में वीर सिंह नामक घायल जवान को रांची रेफर किया गया है। उसे हेलीकाप्टर से ले जाया गया है। जवान के हाथ और पैर में गोली लगी है।

मुठभेड़ की सूचना मिलने पर एसपी सुरेंद्र कुमार झा भी मधुबन पहुंचे। एएसपी (अभियान) दीपक कुमार के नेतृत्व में इलाके में सर्च अभियान भी  शुरू कर दिया गया। आवश्यक निर्देश देने के बाद एसपी घायल जवान का हाल जानने मीना अस्पताल पहुंचे। जानकारी के मुताबिक घटना मधुबन थाना क्षेत्र के पारसनाथ पहाड़ की है। वहां सर्च अभियान चल रहा था। इसी दौरान मुठभेड़ हुआ। नक्सली के 20 हजार रुपये और एक मोबाइल घटना स्‍थल से बरामद किए गए हैं। घटना में नक्‍सलियों के भी घायल होने की सूचना है। हालांकि उसके साथी उन्‍हें वहां से ले जाने में कामयाब हुए हैं।

No comments