Video Of Day

Latest Post

भारतीय नौ सेना में शामिल हुई 'करंज'

मुंबई। भारतीय फौज की ताकत देखकर पड़ोसी मुल्‍क की नींद हराम है। बीते गंणतंत्र दिवस पर देश की ताकत का प्रदर्शन राजपथ पर किया गया था। अब भारत की समुद्री ताकत लगातार मजबूत हो रही है। इस क्रम में 31 जनवरी को स्कॉर्पीन श्रेणी की तीसरी पनडुब्बी 'करंज' को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया। इस अवसर पर पर नौसेना प्रमुख सुनील लांबा भी मौजूद थे। इसे मुंबई के मझगांव डॉक पर लांच किया गया। करंज को पूरी तरह से मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट के तहत तैयार किया गया है।
रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि कलवरी और खांदेरी के बाद करंज के नौ सेना में शामिल होने से भारत की समुद्री ताकत मजबूत होगी। हिंद महासागर में चीन की बढ़ती मौजूदगी और अरब सागर के पास पाकिस्तान को कड़ा जवाब देने के लिए ये सबमरीन काफी अहम भूमिका निभाएगी। चीन और पाकिस्तान के लिए करंज को अपनी रडार में लेना काफी मुश्किल साबित होगा।
ये है विशेषताएं
दुश्मन के लिए रडार में आना मुश्किल
जमीन पर हमला करने में भी सक्षम

लंबे समय तक पानी में रुक सकती है

No comments