डॉ सुशील प्रसाद को फेलो साइंटिस्ट अवार्ड
रांची।
बिरसा कृषि विश्वविद्यालय की इकाई रांची वेटनरी कॉलेज के विश्वविद्यालय
प्राध्यापक डॉ सुशील प्रसाद को फेलो साइंटिस्ट अवार्ड मिला है। पटना में सोसाइटी
फॉर एग्रीकल्चर इनोवेशन एंड डेवलपमेंट रांची और बिहार पशुविज्ञान विश्वविद्यालय
पटना द्वारा 27
एवं 28 जनवरी को आजीविका एवं खाद्य सुरक्षा विषय पर आयोजित
राष्ट्रीय सम्मलेन में उन्हें यह दिया गया। डॉ प्रसाद बिरसा कृषि विश्वविद्यालय
के अपर अनुसंधान निदेशक के साथ-साथ पशुउत्पादन एवं प्रबंधन
विभाग के विश्वविद्यालय प्राध्यापक भी हैं। बिहार के कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार
ने फेलो साइंटिस्ट अवार्ड प्रदान किया।
No comments