Video Of Day

Latest Post

बेहतर प्रदर्शन करने वाले ऑक्सफोर्ड स्कूल के विद्यार्थी पुरस्कृत

रांची। राजधानी के ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में प्रार्थना सभा में पुरस्कार वितरण किया गया। प्राचार्य सूरज शर्मा ने कक्षा छह के गिरीश कुमार को 15वीं एसकेएफ झारखंड कराटे चैपिंयनशिप में उत्कृष्‍ट प्रदर्शन के लिए प्रमाणपत्र और स्वर्णपदक प्रदान किया।
प्राचार्य ने वार्षिक प्रदर्शनी में उत्कृष्‍ट एवं जीवंत प्रदर्शनी में भाग लेने वाले विद्यार्थियों सृष्टि केशरी, सुचित्रा कुमारी, अंशुमन, हर्ष कुमार, आकांक्षा और कोमल को भी प्रशस्ति पत्र एवं पदक प्रदान किया। इस अवसर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 343 विद्यार्थियों को क्रमश: स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक दिया गया!
अंतर्सदन गीता श्‍लोक पाठ प्रतियोगिता के 31 विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। प्राचार्य श्री शर्मा ने विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई दी। उनके उज्ज्वल भविष्‍य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों के विकास के लिए प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उसके जीवन में इनके महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती गीता मिश्रा को भी उनके कुशल निर्देशन में प्रस्तुत सर्वोत्तम मॉडल तारा मंडल के लिए पुरस्कृत किया गया। मौके पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

No comments