Video Of Day

Latest Post

अक्षय कुमार फैंस क्‍लब ने चलाया जागरूकता अभियान

रांची। अक्षय कुमार फैंस क्‍लब और आई सपोर्ट आर्गेनाइजेशन ने रांची के मारवाड़ी गर्ल्स स्कूल में सामाजिक जागरूकता अभियान चलाया। इसमें माहवारी के विषय पर छात्राओं को जागरूक किया गया। उनके बीच सेनेटरी पैड, पेन और चॉकलेट का वितरण किया। साथ ही, मिशन पैडमैन की तर्ज पर छात्राओं को माहवारी से निबटने के उपाय बताए गए। समाज से जागरूक होकर इस विषय मे खुल कर बात करने की अपील की गई। छात्राओं को वीडियो दिखाए गए। प्रेसेंटेशन दी। 
सदियों से इस संबंध में बनी गलत धारणा को स्‍पष्‍ट किया गया। इस अवसर पर 1,000 बच्चियां और अध्यापिका वहां मौजूद थी। राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्‍यक्ष डॉ आरिफ बट ने उन्हें गिफ्ट और सैनिटरी पैड देकर उन्हें Menstrual Hygeine के बारे में बताया। इस अवसर पर रांची अक्कीयन के अध्यक्ष विकास सिंह, अंश जायसवाल,  सूरज सिंह, अमरजीत यादव, हर्ष सिंह, प्रियांशु रंजन,   सौरव, नम्रता, वर्षा,  सुमीती सहित अन्‍य मौजूद थे।

No comments