Video Of Day

Latest Post

भगवान श्रीकृष्ण का कैलेंडर का विमोचनवन सह मिलन समारोह का आयोजन

रांची। सोमवार को श्री कृष्ण विकास परिषद् यादव समाज झारखंड के द्वारा मकर संक्रांति त्योहार के शुभ अवसर पर हरमू में भगवान श्री कृष्ण जी का कैलेंडर का विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि श्री कृष्ण विकास परिषद् यादव समाज के मुख्य संरक्षक सह राजद महासचिव कैलाश यादव के हाथों उपस्थित लोगों के बीच में विमोचन किया गया।

ज्ञात हो कि दिनांक 28 जनवरी 2018को श्री कृष्ण विकास परिषद् यादव समाज कि ओर से आयोजित ओरमांझी स्थित रूक्का डैम में वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया हैं जिसमें 5 हजार लोगों को निमंत्रण दिया गया हैं।इसी उपलक्ष्य में आज भगवान श्री कृष्ण का कैलेंडर का विमोचन किया गया।इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष सुरेश राय, मनीष कु.यादव, शिव कुमार सिंह, उमेश यादव, विजय यादव,  मनोज यादव, बनारस यादव, विजेंद्र यादव, पवन गोप, सूरज गोप, विनोद गोप, कृष्णा कु.यादव, विश्राम चौधरी, संजीत यादव, ओमप्रकाश यादव, अमरेश चौधरी, शंकर गोप समेत कई महत्वपूर्ण लोग मौजूद थे।उपरोक्त जानकारी परिषद क प्रवक्ता मंतोष यादव ने दी।

No comments