जिंदा आदमी का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी
गढ़वा। भवनाथपुर प्रखंड कार्यालय ने द्वारा जिंदा आदमी को मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किये जाने का मामला प्रकाश मे आया है। गढवा जिला एटक अध्यक्ष गणेश सिंह को प्रखंड कार्यालय ने मृत घोषित कर मृत्यु प्रमाण पत्र देकर चौका दिया। भवनाथपुर मे गणेश सिंह के मृत्यु प्रमाण पत्र का मामला चर्चा का विषय बना है। एटक अध्यक्ष गणेश सिंह की पत्नी सुभ्रदा देवी की मृत्यु 21 जुलाई 17 को हो गया था।
गणेश सिंह ने अपनी पत्नी का मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए लिखित आवेदन सिनदुरिया मुखिया से अभिप्रमाणित करा कर कार्यालय को दिया। लेकिन सुभ्रदा देवी की जगह गणेश सिंह को ही मृत्यु का प्रमाण थमा दिया कार्यालय ने 12 जनवरी 18 को पंजिकरण संख्या jHDC/2017/40454 मृत्यु प्रमाण पत्र थमा दिया। गणेश सिंह ने कहा काफी दौडभाग के बाद मृत्यु प्रमाण पत्र मेरी पत्नी कि जगह मेरा बना दिया। यह दुखद बात है। कहा कि सरकार कि ऑनलाइन सिस्टम काफी खराब है।

No comments