Video Of Day

Latest Post

रक्षा सूत्र बांध कर जंगलों को बचाने का संकल्प

 

रांची। वृक्ष रक्षाबंधन का वार्षिक कार्यक्रम 14 जनवरी को रांची जिले के ओरमांझी प्रखंड के बनलोटवा गांव में हुआ। सांसद रामटहल चौधरी, विधायक राम कुमार पाहन, समाजसेवक सह पेटसी संस्‍था के सचिव अर्चित आनंद, श्रीमति बरखा सिन्हा ने ग्रामीणों के साथ पेडों पर रक्षा सूत्र बांध कर जंगलों की रक्षा का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पेटसी के सचिव ने कहा कि वृक्ष फेफड़े के समान हैं। यह हमें जीवन देते हैं। वायु के जहरीले तत्व को आत्मसात कर हमें शुद्ध वायु देते हैं। जन, जंगल, जल, जानवर और जमीन सभी एक दूसरे के पूरक हैं। हमारा दायित्व बनता है कि सामंजस्य बनाएं। 
इस अवसर पर शिव शिष्य हरीनद्रानंद फाउंडेशन ने निःशुल्क 50 कंबलों का वितरण किया। गीत और नुक्कड़ नाटक के द्वारा लोगो को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जलेंद्र कुमार, जयगोविंद साहू, वन सुरक्षा समिति के शंकर महतो सहित अन्‍य ग्रामीण उपस्थित थे।

No comments