Video Of Day

Latest Post

समाज कल्‍याण के लिए वनवासी केंद्र ने लगाया शिविर

रांची। संक्रांति दान से समाज कल्‍याणइस उद्देश्‍य को ध्‍यान में रखकर वनवासी कल्‍याण केंद्र ने रांची शहर में कई जगह मकर सक्रांति पर शिविर लगाया। कांके रोड, कांके ब्‍लॉक चौक, बरियातू रोड, कचहरी रोड, रातू रोड सहित अन्‍य जगहों पर यह लगा। महानगर अध्‍यक्ष सज्‍जन सर्राफ ने बताया कि लोगों ने चावल, चूड़ा, गुड़, तिलकुट, कपड़ा आदि दान में दिया। इसका उपयोग केंद्र द्वारा चलाए जा रहे छात्रावास में रहने वाले बच्‍चों के लिए किया जाएगा। केंद्र की ओर से आलोक गुप्ता, प्रणय दत्ता, सज्जन सर्राफ, ओमप्रकाश अग्रवाल, उमेश राय,  कुमुद झा, दिलीप सोनी, पवन बजाज आदि लोग उपस्थित थे।

No comments