जिंदगी से दोबारा मिलने में बन रहे बाधक
रांची। जिंदगी से दोबारा मिलने में कई लोग बाधा उत्पन्न कर
रहे हैं। जिंदगी मिलेगी दोबारा फाउंडेशन ने रिम्स में फ्री एम्बुलेंस सेवा दी है।
बीते दो महीने में करीब 350 लोगों को यह सेवा उपलब्ध कराई जा चुकी है। इस दौरान फाउंडेशन
के सदस्यों को कई बाधाओं से दो-चार होना पड़ रहा है। अभी रिम्स के निजी एंबुलेंस
वाले परेशान कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा आए दिन
जिंदगी मिलेगी दोबारा फाउंडेशन के एंबुलेंस के कर्मचारियों के साथ अपशब्द का
इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही एंबुलेंस चालक से आए दिन कोई न कोई व्यक्ति
मारपीट करने की बातें करता है।
थाना को दी सूचना


No comments