Video Of Day

Latest Post

मारवाड़ी मंच ने वजन के हिसाब से किया दान

 रांची। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के 34 वें स्थापना दिवस पर युवा मंच समर्पण शाखा दो दिवसीय कार्यक्रम कर रही है। इस क्रम में आज मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा द्वारा कांके स्थित सुकूरहुटू गौशाला में मकर संक्रांति के अवसर पर गाय को गुड़, चना, खली, घास, दाल, भूसा खिलाया गया।
साथ ही,  सदस्यों ने अपने वजन के अनुसार अनाज का दान किया। गाय की विधिवत पूजा हुई। पंडित ने मंत्र द्वारा तुला दान कराया। इस मौके पर अध्यक्ष नेहा पटवारी, सचिव अन्नू पोद्दार, कंचन सोमानी, किरण खेतान, सुमन, मंगल, पूनम अग्रवाल, सुनीता, सोनी, प्रेरणा पटवारी आदि सदस्य मौजूद थीं।

No comments