Video Of Day

Latest Post

जेसीआई उड़ान की नयी टीम ने संभाली जिम्मेदारी

रांची। जेसीआई रांची उड़ान की नयी टीम ने 16 जनवरी को पदभार ग्रहण किया। पदस्थापना समारोह रांची के होटल पिनाकल में हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व जस्टिस रमेश कुमार मरेठिया और विशिष्ट अतिथि विनय सरावगी एवं राखी जैन थे। मुख्‍य अतिथि ने कहा कि टीम वर्क के लिए बहुमत का सम्‍मान करना सीखना चाहिए। सुधार की गुंजाईश हमेशा बनी रहती है। व्‍यक्ति‍त्‍व विकास का काम अधिक लें।
नवनियुक्त अध्यक्ष दीप्ति बजाज और सचिव भावना काबरा ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम संयोजिका सारिका सिंह थी। पल्लवी साबू ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की। उड़ान बीते पांच सालों से महिलाओं की नेतृत्व क्षमता के विकास के क्षेत्र में काम कर रहा है।
कार्यक्रम में गोवर्धन गाड़ोदिया, रविशंकर शर्मा, मनोज बजाज, राजकुमार केडिया, प्रमोद सारस्‍वत, संजीव पोद्दार, अजय मारू, ज्ञान प्रकाश जालान, आनंद गोयल, दीपक अग्रवाल मौजूद थे। सदस्यों में अर्चना मुरारका, वृंदा अग्रवाल, बरखा गाड़ोदिया, संतोष, शिखा, रूबी जैन, अंजली, खुशबू जैन, विनिता जैन, अनिता अग्रवाल, अंशु सर्राफ, नेहा, खुशी, राखी आदि मौजूद थे।

No comments